मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव तिरपडी में एक गरीब कश्यप समाज की महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ व उसकी मां को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि तिरपडी में पड़ोसी गांव के सलीम नाम के मुस्लिम ने गांव में जाकर युवती से छेड़खानी की। उसकी मां ने विरोध किया तो उसकी मां को और उसकी बेटी को नीचे गिरा करके मारपीट की व डंडे मार करके लड़की की मां का हाथ तोड़ दिया गया। हाथ की दो अंगुली तोड दी गई। 5 दिन बाद इस घटना को लेकर स्वामी यशवीर की चेतावनी के बाद तितावी थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यशवीर महाराज ने चेतावनी दी थी कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम तीन दिन के बाद इसकी बस्ती का घेराव करके इसके घर के बाहर धरने पर बैठेंगे। एक गरीब कश्यप परिवार के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
स्वामी यशवीर महाराज
पीठाधीश्वर योग साधना यशवीर आश्रम बघरा ने इस पर एसएसपी को धन्यवाद देते हुए प्रदर्शन ना करने का ऐलान किया है।


