Taja Report

मोबाइल चैट व व्हाट्स एट ग्रुप के जरिए युवक युवतियों को करते थे अरेंज, पुलिस भी रह गई हक्की बक्की

नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में स्पा-मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार नेटवर्क पर नोएडा पुलिस ने छापा मार कर दो दर्जन युवक युवतियों को दबोचा है। यहां मोबाइल चैट व व्हाट्स एट ग्रुप के जरिए युवक युवतियों को जोडा जाता था।

एक सूचना के आधार पर नोएडा पुलिस ने एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जुड़े समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस ऑपरेशन में 24 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान कुछ लोग संदिग्ध/आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले, जिन्हें तत्काल पूछताछ और जांच के लिए थाना सेक्टर-49 लाया गया। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कथित नेटवर्क WhatsApp ग्रुप के जरिए ग्राहकों तक पहुंचता था। आरोप है कि नेटवर्क से जुड़े लोग ग्राहकों को महिलाओं की तस्वीरें भेजकर स्पा सेंटरों में बुलाते थे और फिर मसाज/पार्लर सेवाओं की आड़ में अवैध गतिविधि कराई जाती थी। पुलिस के हाथ कुछ डिजिटल सबूत, मोबाइल चैट्स और रजिस्टर एंट्री लगे हैं, जिनकी तकनीकी जांच कर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं। नोएडा के जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्हें इस गतिविधि में किसने जोड़ा, किन लोगों ने संचालन किया और किन-किन जगहों पर नेटवर्क फैला हुआ था। उन्होंने कहा कि गहन जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी और यदि जांच में किसी भी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो कड़ी विभागीय/कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *