Taja Report

मेरठ में एनकाउंटर की धमकी दे कारोबारी से वसूले 20 लाख, इंस्पेक्टर व दो दरोगा सस्पेंड, 15 लाख बरामद; दरोगा फरार

मेरठ। लोहिया नगर थाने में तैनात दो दरोगाओं ने टीपीनगर निवासी धागा व्यापारी को एनकाउंटर करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की वसूली कर ली। धागा व्यापारी रासिक ने एसएसपी से शिकायत की, तो उन्होंने एसपी सिटी को जांच सौंप दी। एसपी सिटी की जांच में आरोप सही पाए गए। दोनों दरोगाओं पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में हिरासत में बैठा लिया गया। इनसे 15 लाख रुपये बरामद भी हो गए। इसके बाद दोनों मौका देखकर फरार हो गए। वहीं एसएसपी ने इस मामले में लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद्र, एसआई लोकेंद्र कुमार और दरोगा महेश को सस्पेंड कर दिया है।

एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि धागा कारोबारी रासिक निवासी इस्लामाबाद, रिक्शा वाली गली थाना लिसाड़ीगेट ने दोनों दरोगाओं पर वसूली करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की थी। दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने व्यापारी को बिजली बंबा चौकी पर बुलाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी। एएसपी और एसएसपी से इस मामले की शिकायत की गई। एसपी सिटी ने जांच की, तो आरोप सही पाए गए। दोनों दरोगाओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस में दोनों को बैठाया गया। यहां से दोनों फरार हो गए। एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दोनों दरोगाओं के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में कारोबारी की तरफ से रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *