मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा एक मेडिकल केम्प भगवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमे क्लब द्वारा दी गयी बस की सुविधायो का उपयोग करते हुए मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जाँच की गयी एवं आवश्यकता होने पर दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गयी, इस अवसर पर क्लब द्वारा छात्राओ को सेल्फ हाईजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका का वितरण भी किया गया एवं शिक्षिकाओ को इसी विषय पर वीडियो की पेन ड्राइव भी उपलब्ध करवाई गयी एवं तीन बच्चो को साइकिल भी प्रदान की गईं,मुख्य अतिथि पीडीजी रो बिंदु सिंह रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर रही।
कार्यक्रम संयोजक रो शैलेन्द्र शर्मा , रो विनोद वर्मा , सुनील अग्रवाल रो राजीव गुप्ता एवं रहे | अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सम्मानित किया, इस अवसर पर रो मनोज गुप्ता , देवेंद्र अरोड़ा , कौशल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य डा श्रीमती वंदना शर्मा ने आंगतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।


