Taja Report

मुठभेड़ में दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात बदमाश मारा गया

शामली। गुरुवार रात बाबरी थानाक्षेत्र में बाइक सवार से लूट कर भाग रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को शामली में झिंझाना रोड पर पुलिस से मुठभेड़ में मार गिराया गया।

पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात बदमाश ओखला नगर निवासी रिहान मारा गया, जबकि गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।बाबरी क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने फतेहपुर निवासी राहुल पुत्र सुंदर से पांच सौ रुपये, चांदी की दो अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिया था। जिले में बदमाशों की तलाश में गुरुवार रात करीब 12:30 बजे कोतवाली पुलिस और आदर्श मंडी पुलिस पूर्वी यमुना नहर पर बदमाशों को तलाश कर रही थी। तभी झिंझाना रोड से पीर की ओर कसेरवां गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने ईख के खेत में घुसकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से सिपाही सुमित बैसला घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को भी गोली लगी और उसका साथी फरार हो गया। सिपाही और बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाश का एक साथी फरार हो गया। मारे गए बदमाश पर 90 मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से मेड इन इटली और एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। शुक्रवार शाम कुख्यात के भाई और अन्य स्वजन पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *