Taja Report

मुजफ्फरनगर 23 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज

मुजफ्फरनगर। नववर्ष-2026 के प्रथम दिन मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 23 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस द्वारा नववर्ष-2026 के प्रथम दिन सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर, बुढाना, शाहपुर, मीरापुर, भोपा एवं जानसठ पर कुल 23 अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं संबंधित पुलिस अधीक्षकगण के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस द्वारा अपराधियों के आपराधिक इतिहास का गहन विश्लेषण करते हुए यह पाया गया कि उक्त अभियुक्तगण संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर जनपद में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जनपद में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *