मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के साथ भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के नामकरण संस्कार व अहिल्या उद्धार की कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया, कथा को आरंभ करते हुए महाराज श्री ने कहा की प्रभु श्री राम के अयोध्या में प्रकट होते हैं सारी अयोध्या के घर-घर में आनंद छा गया, एक माह तक भगवान श्री राम के पूरी अयोध्या में मनाया गया उन्होंने कहा परमात्मा का दरबार नर्सिंग होम जैसा ही होता है क्योंकि परमात्मा ही सभी कष्टहो का निवारण करते हैं संस्कारों एवं परंपराओं को अपने बच्चों के जीवन में जरूर लाइए ताकि बच्चे अपनी परंपरा से हमेशा जुड़े रहे उन्होंने भगवान श्री राम के अयोध्या में जन्म लेने पर कहा कि भारतमे व सनातन धर्म में जन्म लेना ही सौभाग्य की बात है इस अवसर पर अतिथियों द्वारा श्री बालाजी भजनावली पुस्तक का विमोचन भी किया गया, कथा मे मुख्य रूप से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, ब्रजेश कुमार, श्री मोहन तायल, सभासद देवेश कौशिक, राहुल पंवार, उधमी कुशपुरी, नगर मजिस्ट्रेट, सी ओ नई मंडी, प्रभारी निरिक्षक नई मंडी, शिवम् सिंघल, श्रवंण गोयल, अंकित गर्ग (नैनो चावल) , हरिशंकर तायल, रजत राठी, मनोज खंडेलवाल, सहित काफी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे


