Taja Report

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल के चिल्ड्रन वर्ल्ड में ग्रैजुएशन सेरेमनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के चिल्ड्रन वर्ल्ड में बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सर्वप्रथम के.जी. विंग के नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र प्रस्तुत किया गया।

यूकेजी रेड के विद्यार्थियों के द्वारा कहानी वाचन- तथा रोल प्ले प्रस्तुत किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने सभी अभिभावकों को एवं अध्यापकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त गुड बाय डांस, हिंदी कहानी वाचन, इंग्लिश कविता, इंग्लिश स्टोरी, पपेट शो का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया गया। गायत्री मंत्र एल के जी येलो के सभी छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

शारदेन स्कूल के डायरेक्टर विश्व रतन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का विशेष महत्व है। इन गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है तथा मिलजुल कर काम करने की भावना का विकास होता है। जिसमें ये मासूम बच्चे आगे जाकर किसी भी क्षेत्र में कार्य करने में सक्षम होते हैं।

अंत में प्रधानाचार्य धारा रतन ने सभी अभिभावकों का कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया तथा सभी बच्चों के व अध्यापकों के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *