Taja Report

मुजफ्फरनगर लाखों की डकैती से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर । नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिनना में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार ने दिनदहाड़े डकैती की सूचना दी। पीड़ित रवि कश्यप के परिवार का दावा है कि हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में तांडव मचाते हुए करीब 15 लाख रुपये की नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया है। हालांकि, मौके पर पहुँची पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम की शुरूआती जांच वारदात को शक की निगाह से देख रही है।

पीड़ित महिला शिवानी ने पुलिस को बताया कि वह घर से दवाई लेने गई थी। इसी बीच में बदमाशों ने घर में घुसकर उसके पति व बच्चों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि लुटेरों ने न केवल अलमारी के ताले तोड़े, बल्कि उन्हें घर के उन गुप्त ठिकानों की भी जानकारी थी जहाँ जमीन के नीचे कीमती जेवरात छिपाकर रखे गए थे। बदमाशों ने जमीन खोदकर जेवर निकाले और फरार हो गए। शिवानी ने सीधे तौर पर अपने ससुराल पक्ष पर इस घटना की साजिश रचने का शक जताया है। पुलिस का मानना है कि यदि लुटेरे अज्ञात थे, तो उन्हें जमीन के अंदर छिपे जेवरों का सटीक पता कैसे चला? महिला का आरोप है कि भाइयों से चल रहे विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिलाया गया है।

नगर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच (ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद तीन मुख्य बिंदुओं पर सवाल उठाए हैं? डकैती जैसी संगीन वारदात के कई घंटों बाद पुलिस को फोन किया गया। उधर, ग्राम प्रधान रामकुमार ने स्पष्ट किया कि गांव का माहौल हमेशा से शांत रहा है और ऐसी घटना पहली बार सुनी जा रही है। घर के अंदर किसी तरह के जबरन प्रवेश के निशान न मिलना मामले को संदिग्ध बना रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *