Taja Report

मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर भारी सुरक्षा प्रबंध

मुजफ्फरनगर । सीएए लागू होने के बाद प्रदर्शन की आशंका के चलते शासन के आदेश पर जिले में हाई अलर्ट है। जुमे की नमाज को देखते हुए संवेदनशील इलाकों को छावनी बना दिया गया। खुद डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह भारी फोर्स के साथ खालापार के फक्करशाह चौक शहीद चौक और मीनाक्षी चौक का जायजा लेने पहुंचे।

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह एसपी सिटी स्त्यानारायम प्रजापत सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप एसपी देहात आदित्य बंसल एसपी क्राइम प्रशासन कुमार एसपी सिटी कुलदीप कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ घूमते नजर नहीं आए। तमाम मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रबुद्ध लोगों के साथ प्रशासन संपर्क बनाए हुए है और किसी को भी गुमराह ना होने को कहा गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *