Taja Report

मुजफ्फरनगर माताजी स्वर्गीय प्रेमवती देवी की मनाई 11वीं पुण्यतिथि लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित एक हॉस्पिटल मे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में दिवंगत माताजी प्रेमवती देवी की स्मृति मे एक निशुल्क चिकित्सा परीक्षण एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया! जिसका लाभ नगर व जनपद के विभिन्न लोगों को उनकी विभिन्न शारीरिक बीमारियों के संदर्भ में प्राप्त हुआ, शिविर का उद्देश्य दिवंगत माताजी स्वर्गीय प्रेमवती देवी की सेवामई जीवन की दृढ़ता को रखते हुए उनके जाने के बाद उनकी सेवाओं को जनमानस के लिए बनाए रखना और इसी दृढ़ता को बनाए रखने के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया! जिसमें फॉर्टिस एस्कॉर्ट्स नई दिल्ली से पधारे डॉ धनंजय, डॉक्टर लोकेश मिश्रा (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ रविंद्र सिंह बिष्ट (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ शांतनु गौर (यूरोलॉजिस्ट), डॉ शिवम् पॉल,डॉ. सद्दाम हुसैन, डॉ. सुहेल एवं कृष्ण चंद (कोऑर्डिनेटर) सभी चिकित्सक भाई बहनों ने रोगियों की शारीरिक परीक्षण किया! गुडविल सोसाइटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सहयोग से शिविर के प्रारंभ में माताजी स्वर्गीय प्रेमवती के समक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं प्रसून अग्रवाल, दीपा अग्रवाल शिवनारायण अग्रवाल सुशीला अग्रवाल अशोक अग्रवाल अंजू अग्रवाल पुष्पेंद्र अग्रवाल प्रभा अग्रवाल , आदि परिवारजनो ने दीप प्रज्वलित पुष्प एवं भाव प्रकट कर स्वर्गीय माताजी का स्मरण किया! इस शिविर के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे! इस अवसर पर सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा सभी चिकित्सको को पटका माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया! इस अवसर पर सर्वश्री अमित गर्ग अंकुर गर्ग राजकुमार भीम कंसल सतीश गोयल अशोक कंसल विजय शुक्ला श्रीमोहन तायल अवनीश मोहन तायल देवेंद्र गर्ग डीके राठी होतीलाल शर्मा ल.के मित्तल बीएम गुप्ता रामकुमार तायल मुकेश अरोड़ा मुकेश लाल एडवोकेट पीके गुप्ता प्रमोद बंसल राजन अग्रवाल राजेंद्र साहनी रामवीर सिंह शिवचरण गर्ग श्री कृष्ण अग्रवाल सुभाष वर्मा विनोद अग्रवाल विनोद संगल विपिन गुप्ता विशाल कालरा विश्वदीप गोयल उपेंद्र बंसल वेद प्रकाश मंगल दीपक सिंघल अजय सिंघल अमरीश गोयल मनोज गोयल मनोज अग्रवाल प्रवीन गोयल प्रमोद गोयल आरके गर्ग राजीव गोयल सोम कुछल अनिल तायल कुशपुरी अमरीश सिंगल रमेश सिंगल शिव कुमार संगल नरेश गुप्ता बीबी गुप्ता उमेश शर्मा बी. आर शर्मा डॉक्टर एम. एल गर्ग आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे! चिकित्सा शिविर में संतोष हॉस्पिटल से डॉक्टर आदित्य नागर, रमा नागर, अभिनव नागर का विशेष सहयोग रहा!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *