Taja Report

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव ने की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

मुजफ्फरनगर । उड़ीसा प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदरणीय श्री नितिन नबीन जी से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की एवं उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मध्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने से संबंधित विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके अब तक के संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

कपिल देव अग्रवाल ने राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें संत शिरोमणि श्री शुकदेव महाराज जी की पावन तपोभूमि शुकतीर्थ आगमन का ससम्मान आमंत्रण दिया। उन्होंने शुकतीर्थ की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि यह भूमि भारतीय सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जहाँ आकर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *