मुजफ्फरनगर। शादी से सात दिन पहले युवक ने अपने हाथ की नस काट कर जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे थाना नई मण्डी को सूचना प्राप्त हुई कि पचेण्डा रोड रजवाहे की पुलिया पर एक युवक मृत अवस्था में पडा है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कालोनी, थाना नई मण्डी के रुप में की गयी। मृतक युवक के पास में चाकू पडा हुआ मिला तथा युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सभी बिन्दूुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्रीय सूत्रो की माने तो युवक की 22 फरवरी को शादी होनी थी। युवक की मौत के बाद तरह तरह की चर्चायें हो रहि है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव द्वारा पुष्टि की गई है


