मुजफ्फरनगर। अवगत कराना है कल दिनांक 06.04.2026 मा0 न्यायालय/एफटीसी- 3 मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1012/2019 धारा 302/34,120बी, 364, 201 भादवि (अधिवक्ता समीर सैफी हत्याकांड) में आरोपीगण 1. सिंगोल अल्वी 2 रिजवान उर्फ सोनू 3. शालू उर्फ अरबाज को मृत्युदण्ड व अर्थदण्ड से तथा एक अन्य आरोपी दिनेश को 07 वर्ष कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया गया था। मा0 न्यायालय द्वारा सजा के आदेश पारित किये जाने के पश्चात कवरेज हेतु वहां पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ सजायाफ्ता आरोपीगण के परिजनों 1. जुनैद पुत्र वाजिद अल्वी निवासी मकान नंबर 74 बकरा मार्केट थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर तथा 2. अनस पुत्र अजहर निवासी मोहल्ला गढ़ी गौरवान थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर द्वारा अभद्रता की गई। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया तथा उक्त दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

