मुजफ्फरनगर। प्रेमी युगल की मौत, प्रेम प्रसंग के चलते प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सूचना है कि पहले प्रेमी ने प्रेमिका की निर्म हत्या की और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी खुदकुशी कर ली। रोहित ने घर में घुसते ही धारदार हथियार से प्रगति पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया। अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही प्रगति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रगति की हत्या व के बाद आरोपी रोहित ने उसी धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर लिया, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थाना जानसठ पुलिस को ग्राम भलवा में युवक व युवती की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ रुपाली रॉय, थाना प्रभारी जानसठ मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों से जानकारी करने पर तथा प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हुआ कि युवक व युवती के बीच प्रेम संबंध थे, प्रेम में असलफता के कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया। वर्तमान में फोरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है तथा शवों को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया जा रहा है साथ ही सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


