Taja Report

मुजफ्फरनगर पेट्रोल और डीजल की किल्लत के चलते दो बंद रहा पम्प

मुजफ्फरनगर । खाड़ी देशों के बीच तनाव के कारण पेट्रोलियम कंपनियों ने अपनी नीति में बदलाव किया है। कंपनियों ने अब पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति के लिए अग्रिम भुगतान की शर्त रखी है। इस नई व्यवस्था से छोटे और मध्यम स्तर के पेट्रोल पंप मालिकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इस बदलाव का असर बिलासपुर कट स्थित उर्मिला एंड ओमकारी पेट्रोल पंप पर भी देखा गया, जहां ईंधन खत्म होने के कारण पंप दो दिनों तक बंद रहा। पंप के प्रबंधक सोहन पाल ने बताया कि नई व्यवस्था के कारण समय पर आपूर्ति नहीं मिल पाई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि, अब पंप पर लगभग 14 हजार लीटर पेट्रोल और 18 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। 24 हजार लीटर ईंधन के लिए अग्रिम भुगतान कर ऑर्डर भी दिया जा चुका है।

सोहन पाल ने यह भी बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए उधार पर ईंधन देने की व्यवस्था भी फिलहाल बंद कर दी गई है। पहले जो वाहन नियमित रूप से उधार पर डीजल भरवाते थे, उन्हें अब केवल नकद भुगतान पर ही ईंधन मिल रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो आगे चलकर आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर और अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *