Taja Report

मुजफ्फरनगर पुलिसिया लापरवाही से क्षुब्ध पीड़ित ने एसएसपी से की मुलाकात

‎‎मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र के गांव सालाखेड़ी में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का अभी तक खुलासा नहीं होने से नाराज पीड़ित दीपक लाठियान ने सर्वेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की।

‎पीड़ित दीपक लाठियान ने बताया कि शातिर चोरों ने बंद पड़े उनके मकान को निशाना बनाया था। चोरों ने घर में रखे लगभग 3 लाख रुपये नकद तथा 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR भी उखाड़कर साथ ले गए थे, ताकि कोई सुराग न मिल सके। चोरों ने पूरे घर को तितर-बितर कर आलमारी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

‎पत्रकारों से बात करते हुए पीड़ित दीपक ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार के साथ पहले भी कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। घर के सामने बनी नाली को किसी ने जानबूझकर तोड़ दिया था । उन्होंने शक जताया कि चोरी के पीछे भी उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक चोरों तक पहुंचने में नाकामी से निराश होकर उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

‎एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीड़ित की शिकायत सुनी और मामले की जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और शीघ्र न्याय की मांग की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *