रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में किराए के घर में रहने वाली शिक्षिका परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी शिक्षिका एकता उर्फ पूजा कमरे में नग्न अवस्था में मृत मिली। ज्वालानगर के शिव विहार कालोनी निवासी एकता चौधरी उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती थी। वह शिव विहार कालोनी में किराए के मकान में पति राहुल और पांच साल के बेटे आदि के साथ रहती थी। सोमवार सुबह दूधवाला दूध देने पहुंचा। दरवाजा खुला था। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई नहीं आया तो उसने मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने पत्नी और मुहल्ले की एक अन्य महिला को भेजा। शिक्षिका अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर चादर थी। आवाज देने पर भी वह नहीं उठी तो अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। साथ ही शिक्षिका के ससुराल वालों को खबर दी। पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर देखा। चादर हटाई तो शिक्षिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। आसपास लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला यहां दो साल से रह रही थी। रविवार सुबह तक उसका पति घर में था। बाद में वह बच्चे को लेकर चला गया था। अनुमान है कि महिला की मौत रविवार को ही हो चुकी थी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि हत्या की आशंका है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। करीब दो साल पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराए पर रहती थीं।पति को मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।


