Taja Report

मुजफ्फरनगर नगर पालिका के सबसे बड़े बकायेदारों में शामिल : पुलिस, मंडी समिति, विकास भवन, जिला अस्पताल और तहसील

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका टैक्स बकाया पांच करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले पालिका ने बड़े सरकारी विभागों की घेराबंदी शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर में एसएसपी कार्यालय, मंडी समिति और जिला अस्पताल समेत कई विभागों पर भारी रकम लंबित है।

रेवेन्यू इंस्पेक्टर पारुल यादव द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार: एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख रुपये , मंडी समिति पर लगभग 3 करोड़ 65 लाख रुपये, विकास भवन पर 33 लाख 70 हजार रुपये, जिला अस्पताल पर 32 लाख 50 हजार रुपये, सदर तहसील पर 20 लाख रुपये, मंडी समिति ने फिलहाल 20 लाख रुपये जमा किए हैं, लेकिन शेष राशि अभी बाकी है।

ईओ प्रज्ञा सिंह ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जनवरी माह का वेतन राजस्व निरीक्षकों का रोक दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मार्च समाप्ति से पहले वसूली सुनिश्चित की जाए।

पुलिस, मंडी समिति, विकास भवन, जिला अस्पताल और तहसील जैसे प्रमुख विभाग देनदारों की सूची में शामिल हैं। पालिका ने सभी को नोटिस जारी कर बजट जमा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि यदि टैक्स जमा नहीं हुआ, तो विकास योजनाएं प्रभावित होंगी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ी तो शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। मुजफ्फरनगर में इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हलचल मची  हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *