मुजफ्फरनगर। धानक बस्ती में नवशक्ति यात्रा का आयोजन,175+ महिलाओं एवम् बालिकाओं ने लिया भाग समाजसेवी ममता अग्रवाल की पहल से महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ता कदम बढ़ाता है।
भोपा पुल के पास स्थित धानक बस्ती में नवशक्ति यात्रा का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें 180 से अधिक महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में महिलाओं का जोश और जागरूकता स्पष्ट रूप से नजर आई।
इस अभियान की अगुवाई ममता अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा की जा रही है, जिनके मार्गदर्शन में यह यात्रा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनती जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण और शारीरिक स्वास्थ्य के विषय में व्यावहारिक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच (ब्लड टेस्टिंग) कराई गई तथा कैल्शियम, आयरन एवं मल्टीविटामिन का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।
इस आयोजन में नीति अग्रवाल , सोनिया लूथरा , संतोष शर्मा , रेखा अग्रवाल , रेणु चौधरी , डॉ.दीप्ति,टीना सहित अन्य समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें न केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ता है।
आयोजकों के अनुसार, नवशक्ति यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, स्वस्थ और सशक्त बनाना है, और यह अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा।


