Taja Report

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी ने ली जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यों के संबंध में बैठक

*जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।*

 

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जनगणना- 2027 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जो जो दायित्व दिए गए हैं उनको अच्छी तरह से पूर्ण करें क्योंकि जनगणना 2027 एक राष्ट्रीय कार्य है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए की मास्टर ट्रेनरों को एक बार और अच्छे से ट्रेनिंग उपलब्ध कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी तहसीलदार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए यह सुनिश्चित कर लें कि जिन प्रगणकों को ड्यूटी में लगाया है वह कार्य करने के लिए सक्षम है या नहीं उनसे जानकारी कर लें तथा सभी प्रगणकों को ट्रेनिंग दिलाई जाय और उनको समय से जनगणना सामग्री उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए जनगणना प्रेषण है उसको एक बार सभी संबंधित अधिकारी अच्छे से पढ़ और समझ लें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए की ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधानों तथा नगर क्षेत्र में सभासदों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक जन सामान्य को जनगणना 2027 की जानकारी दी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए विद्यालय व कॉलेजों में जनगणना 2027 के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला स्तरीय सभी सांस्कृतिक मेलों और आयोजनों में जनगणना स्टॉल मंच घोषणा और सूचना एवं संचार उपकरण वितरण की व्यवस्था की जाए तथा माॅल, रोडवेज बसों, रेलवे, पेट्रोल पंप, समुदाय शौचालयआदि जगह पर जनगणना 2027 के संबंध में स्टीकर बैनर, तथा सिनेमा घरों में पर्दे के माध्यम से आदि के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाए।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी गणों को जनगणना 2027 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *