Taja Report

मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में एक ओर होटल पर छापेमारी, कई युवक युवती मिले कमरों में, तीन मे से दो मालिक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पचेंडा रोड स्थित होटल रोज इन पर पुलिस की टीम ने औचक छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

छापेमारी की कमान संभाल रहे सीओ नई मंडी राजकुमार सावे ने बताया कि पुलिस को लगातार इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने होटल रोज इन पर छापा मारा, तो वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यहाँ बाहर से भी लड़कियां लाई जा रही थीं, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस के छापे के समय वहां चार जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले है। सीओ राजकुमार साव ने जानकारी दी कि होटल के तीन मालिक हैं, जिनमें से दो मौके पर मौजूद थे। पुलिस दोनों मालिकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। होटल के रजिस्टर और एंट्री रिकॉर्ड को भी कब्जे में ले लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यहाँ कितने समय से यह खेल चल रहा था और इसमें कौन-कौन संलिप्त है।पचेंडा रोड के निवासियों का कहना है कि शहर के रिहायशी इलाकों के आसपास बने ये oyo होटल अब अनैतिक गतिविधियों के अड्डे बन चुके हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे होटलों की वजह से सामाजिक माहौल दूषित हो रहा है और युवा पीढ़ी पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। जनता ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन को ऐसे ठिकानों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर स्थाई रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।फिलहाल, पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों और होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि होटल की लाइसेंस संबंधी जांच भी की जाएगी और यदि अनियमितताएं बड़ी पाई गईं, तो होटल को सील करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *