मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में तीन मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो का नाम परवेज उर्फ आशु ट्रेलर निवासी संझक, देवा पुत्र प्रदीप एक महिला और दो व्यक्ति इसमें घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में चल रहा है ।
यह दुर्घटना मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर ग्राम पंचायत तावली में त्यागी भट्टे के पास हुई। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सभी घायल व्यक्तियों को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान संझक निवासी परवेज आशु टेलर के रूप में हुई है।
Author: Taja Report
Post Views: 23


