https://youtu.be/zmMoFLv4UYI?si=JNLpW_skhCsJUX7M
https://youtube.com/shorts/ZzRYhyYVXe0?si=ak2_zbbryIFuPMFf
बाराबंकी। मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग के साथ दिनदहाड़े हत्याकांड से इलाका दहल उठा।
बाराबंकी में आज दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात, सरेराह हुई फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और ‘शार्प शूटर’ के रूप में चर्चित शोएब किडवाई उर्फ बॉबी को गोलियों से भून दिया।
लखनऊ की तरफ से आ रही बलिनो कार को शूटरों ने घेरकर निशाना बनाया। ताबड़तोड़ फायरिंग से हाईवे हिल गया। सूत्रों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां चलने के बाद मौके पर मौत और तबाही की निशानियां मिलीं। घटनास्थल से पुलिस ने अब तक पांच से अधिक खोखे बरामद किए गए। अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किदवई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को उसकी खून से लथपथ लाश मिली। वारदात के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके बारीकी से जांच-पड़ताल की। हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल कर दिए। हत्या का कारण पुरानी रंजिश या गैंगवार? पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।

