मुजफ्फरनगर। मामा के लडके के साथ अवैध संबंध में पत्नी ने ही आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से आलाकत्ल हथौडा व मृतक के खून से सने कपड़े व चादर आदि बरामद किए गए हैं।
रविवार सुबह थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित मलीरा गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना थाना कोतवाली नगर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव की पहचान सन्दीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये है जिससे प्रतीत हो रहा था किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा 103(1),328ए बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु 02 टीमो का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैण्ड से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 01 आलाकत्ल हथौडा व मृतक के खून से सने कपड़े व चादर आदि बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम गौतम उर्फ सौरभ पुत्र योगेश कुमार निवासी सदरूद्दीननगर माजरा थाना भौराकलां व मीनाक्षी पत्नी स्व0 संदीप कुमार निवासी ग्राम मलीरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त गौतम उर्फ योगेश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक सन्दीप मेरी बुआ का लड़का था तथा मेरा बुआ के घर आना जाना लगा रहता था इसी बीच सन्दीप की पत्नी मीनाक्षी का मेरे साथ अवैध संबंध हो गया तथा हम दोनो के मध्य नाजायज सम्बन्ध बन गये। सन्दीप यमुनानगर में नौकरी करता था जिसकी गैर मौजूदगी में मैं मीनाक्षी से मिलने जाता था जिसकी जानकारी मेरी बुआ, फुफा व सन्दीप को हो गयी थी। उसके बाद सन्दीप मुजफ्फरनगर में ही नौकरी करने लगा तथा मीनाक्षी के भी घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। जिससे हमदोनो का मिलना झुलना बन्द हो गया। हम दोनो ने मिलकर सन्दीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। योजना के तहत में 14 फरवरी की शाम को एक हथौडा लेकर मलीरा गांव में निकला तथा करीब 9ः30 बजे मलीरा पहुचं गया। गांव में पहुंचने पर सन्दीप ने मुझे देख लिया तथा हम दोनो के नोकझोंक हो गयी उस समय में वहां से चला तथा गांव में ही गोगामाहडी के पास छिपकर बैठ गया। उधर सन्दीप की पत्नी ने सन्दीप को खाने में नींद की गोली दे दी। जिस कारण सन्दीप को नींद आ गयी। मीनाक्षी ने मुझे फोन कर बताया कि सन्दीप सो गया है। सूचना पर मैं घर पहुंचा तथा सन्दीप के सिर, चेहरे व गले पर हथौडी से वार कर सन्दीप की मार दिया, सन्दीप के कपडे व चादर आदि खून में सन गये। इसके बाद मैने व मीनाक्षी ने सन्दीप को अंधेरे में मोटर साइकिल पर लाद लिया तथा गांव के बाहर सन्दीप के शव को चकरोड से नीचे घासफूंस में फेंक कर वहां से चले आये तथा सन्दीप के खून से सने हुए कपडे, चादर व हथौडे को थैले मे रखकर मलीरा बस अड्डे के पास नाले में फेंक दिया। आज हम दोनो यहां से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया।


