मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पुलिस द्वारा महिला को सम्मोहित कर तथा टप्पेबाजी कर उसके कान के कुंडलों की चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से महिला से चोरी किया गया कुंडल बरामद किया गया है ।
वादिया श्रीमती मुन्नी देवी निवासी बिजनौर द्वारा थाना रामराज पुलिस को सूचना दी गयी कि वह अपने पुत्र के साथ अपनी रिश्तेदारी में हस्तिनापुर जा रही थी। रास्ते में वह आलमपुर नहर पुल के पास पानी पीने के लिये रूके वहां पर साधु के भेष में एक व्यक्ति मौजूद मिला। साधु के भेष में मौजूद व्यक्ति द्वारा उन्हे झांसे में लिया गया तथा सम्मोहित कर उसके कान के कुंडल चोरी कर लिये गये। सूचना पर थाना रामराज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्त को देवल नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से महिला से चोरी किया गया सोने का कुंडल बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता बाबा बलदेवनाथ पुत्र अशोक नाथ निवासी ग्राम महमूदपुर सिकेरा थाना बहसूमा मेरठ हाल पता- विजयनाथ आश्रम थाना हस्तिनापुर, मेरठ बताया गया है।


