शामली। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश का खुलासा हुआ है । एक व्यक्ति की हत्या कर उसका आरोप मनीष चौहान पर लगाने की योजना बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सपा नेता नाहिद हसन के समर्थकों ने यह साजिश रची।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दो व्यक्ति आपस में बातचीत करते योजना बना रहे हैं। इसमें सहारनपुर के रोहित प्रधान नामक व्यक्ति की हत्या कर मनीष चौहान के नाम से एक वीडियो वायरल करने की बात के साथ कहा जा रहा है कि “हम रोहित की हत्या वीडियो बनाकर कहा जाएगा कि मनीष भाई आपका काम हो गया है, अब हमें पेश करा दो। इस साजिश का मकसद मनीष चौहान को फंसा कर उनकी राजनीतिक हत्या करना था। मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपियों की पहचान की जा रही है।

