Taja Report

मंसूरपुर में दोस्त का हत्यारोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा दोस्त हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में  गिरफ्तार  किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 नाजायज चाकू व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

थानाक्षेत्र मंसूरपुर के अर्न्तगत दो युवकों में कहासुनी व झगडा हो गया जिसके दौरान अभियुक्त सोनू उर्फ भिसनडी द्वारा दीपक पुत्र यशपाल के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल दीपक को मृत घोषित किया गया था। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 15/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में मुबारिकपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 नाजायज चाकू व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* सोनू उर्फ भिसन्डी पुत्र भीषन निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाडा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *