लखनऊ। नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्रत प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग का उल्लेख करते हुए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों हेतु दूरस्थ स्थानों पर जाना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत कठिन एवं खर्चीला है। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने से न्याय सुलभ, त्वरित एवं किफायती होगा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने मेरठ में एम्स जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संस्था की स्थापना की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी उपचार हेतु क्षेत्र की जनता को दिल्ली सहित अन्य महानगरों पर निर्भर रहना पड़ता है। मेरठ में एम्स की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को उन्नत एवं जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ने सामाजिक सुरक्षा के विषय को उठाते हुए वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन में की गई बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


