Taja Report

मंगलवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 17 मार्च 2026*

🌤️ *दिन – मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2082*

🌤️ *शक संवत -1947*

🌤️ *अयन – उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*

🌤️ *मास – चैत्र ( गुजरात- महाराष्ट्र-फाल्गुन)*

🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – त्रयोदशी सुबह 09:23 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

🌤️ *नक्षत्र – शतभिषा 18 मार्च सुबह 06:09 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*

🌤️ *योग – सिद्ध सुबह 08:15 तक तत्पश्चात साध्य*

🌤️*राहुकाल – शाम 03:46 से शाम 05:17 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:46*

🌤️ *सूर्यास्त – 06:47*

👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि, वारुणी योग (सुबह 06:22 से सुबह 09:23 तक)*

💥 *विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

 

🌷 *वारुणी योग* 🌷

 

🙏🏻 *वारुणी योग चैत्र माह में बनने वाला एक पुण्यप्रद महायोग है जिसका वर्णन विभिन्न पुराणों में मिलता है। यह महायोग तीन प्रकार का होता है।*

 

🙏🏻 *चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को शतभिषा और शनिवार हो तो महावारुणी*

 

🙏🏻 *चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को वारुण नक्षत्र (शतभिषा) हो तो वारुणी योग (17 मार्च 2026 मंगलवार को (सुबह 06:22 से सुबह 09:23 तक)*

 

🙏🏻 *चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को शतभिषा नक्षत्र, शनिवार और शुभ योग (कुल 27 योगों में से 23वां योग) हो तो महामहावारुणी पर्व होता है।*

 

🙏🏻 *इस महायोग में गंगा आदि तीर्थ स्थानों में स्नान, दान और उपवास करने से करोड़ों सूर्य ग्रहणों के समान फल प्राप्त होता है।*

 

🌷 *आइये देखते हैं विभिन्न शास्त्र क्या कहते हैं*

 

🙏🏻 *भविष्यपुराण के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यदि शनिवार या शतभिषा से युक्त हो तो वह महावारुणी पर्व कहलाता है | इसमें किया गया स्नान, दान एवं श्राद्ध अक्षय होता है।*

 

🌷 *चैत्रे मासि सिताष्टम्यां शनौ शतभिषा यदि । गंगाया यदि लभ्येत सूर्यग्रहशतैः समा ।।*

*सेयं महावारुणीति ख्याता कृष्णत्रयोदशी । अस्यां स्नानं च दानं च श्राद्धं वाक्षयमुच्यते ।।*

 

🌷 *नारदपुराण*

*वारुणेन समायुक्ता मधौ कृष्णा त्रयोदशी ।।*

*गंगायां यदि लभ्येत सूर्यग्रहशतैः समा ।। ४०-२० ।।*

 

🌷 *स्कन्दपुराण*

*”वारुणेन समायुक्ता मधौ कृष्णा त्रयोदशी। गङ्गायां यदि लभ्येत सूर्यग्रहशतैः समा॥*

*शनिवारसमायुक्ता सा महावारुणी स्मृता। गङ्गायां यदि लभ्येत कोटिसूर्यग्रहैः समा॥”*

 

🌷 *देवीभागवत पुराण*

*”वारुणं कालिकाख्यञ्च शाम्बं नन्दिकृतं शुभम्।*

*सौरं पाराशरप्रोक्तमादित्यं चातिविस्तरम्॥”*

 

🌷 *त्रिस्थलीसेतु*

*चैत्रासिते वारुणऋक्षयुक्ता त्रयोदशी सूर्यसुतस्य वारे।*

*योगे शुभे सा महती महत्या गंगाजलेर्कग्रहकोटितुल्या।।*

 

💥 *17 मार्च 2026 मंगलवार को सुबह 06:22 से सुबह 09;23 तक वारुणी योग है ।*

 

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 

➡️ *18 मार्च 2026 बुधवार को दर्श अमावस्या एवं 19 मार्च गुरुवार को चैत्री अमावस्या है।*

 

🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

 

🙏🏻 *पूज्य बापूजी – रजोकरी 30th Nov. 2010*

 

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🌷 *अमावस्या* 🌷

 

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

 

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

 

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

 

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

 

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

 

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

 

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~*

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

दैनिक राशिफल: 17 मार्च, 2026, मंगलवार

मेष : कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। योग्यताएं सम्मान दिलायेगी। शुभांक-3-5-7

वृष : अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। विद्यार्थियों को लाभ। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शुभांक-3-5-6

मिथुन : समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। महत्त्वपूर्ण कार्यों को आज ही निबटा लें उसके बाद समय व्ययकारी सिद्घ होगा। शुभांक-2-4-6

कर्क : संतान की उन्नति के योग हैं। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। शुभांक-3-6-7

सिंह : अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वास्थ्य नरम होगा। शुभांक-3-6-8

कन्या : कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। व्यापार में वृद्घि होगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रहें। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-6-7-8

तुला : माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। शुभांक-1-4-6

वृश्चिक पुराने मित्र के कारण कार्य बाधा हटेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। कर्ज देने से बचें। शुभांक-4-7-9

धनु : स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। एकाकी वृत्ति त्यागें। शुभांक-5-7-9

मकर : अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। धार्मिक यात्रा का योग। शुभांक-4-7-9

कुंभ : कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। यार दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक-4-6-9

मीन : शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। आलस्य का त्याग करें। काम पर पैनी नजर रखिए। सब्र का फल मीठा होता है अत:धैर्य रखें व अच्छे समय इन्तजार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। शुभांक-2-5-7

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *