पंचांग तथा राशिफल
दिनांक – 04 फरवरी 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण
तिथि – तृतीया रात्रि 12:09 फरवरी 05 तक तत्पश्चात् चतुर्थी
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:12 तक तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी
योग – अतिगण्ड रात्रि 01:05 फरवरी 05 तक तत्पश्चात् सुकर्मा
करण- वणिज दोपहर 12:19 तक तत्पश्चात विष्टि
राहुकाल – दोपहर 12:41 से दोपहर 02:05 तक
सूर्योदय – 06:53
सूर्यास्त – 05:52
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:09 से प्रातः 06:01 तक
अभिजीत मुहूर्त –
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:56 से रात्रि 12:48 तक
सूर्य राशि- मकर
चंद्रमा राशि- सिंह
बृहस्पति राशि – मिथुन
व्रत पर्व विवरण – 
दैनिक राशिफल
मेष राशि :- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा।ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा।कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे।व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है।प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा।अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे।धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।
वृषभ राशि :- महत्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें।कोष में कमी व व्यय की अधिकता से परेशान होंगे।किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा।जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। कार्य भार बढ़ेगा।स्वविवेक से कार्य करें।कार्यक्षेत्र में तनाव पैदा होगा।समय व्ययकारी सिद्ध होगा।
मिथुन राशि :- परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।कल का परिश्रम आज लाभ देगा।लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं।स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा।अच्छे समय इन्तजार करें।कर्म प्रधान विचार धारा बनाये रखें।नैतिक दायरे में रहें।
कर्क राशि :- सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे।अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें।रुपये पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी।यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा।मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।मनोबल ऊंचा रखें और काम में लगे रहें।
सिंह राशि :- अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी।नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे।यात्रा शुभ रहेगी।अपने काम को प्राथमिकता से करें।आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे है।कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।कल का परिश्रम आज लाभ देगा।साक्षात्कार के लिए दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि :- कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं।अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे।निकट जनों के लिए अर्थव्यवस्था हेतु जोड़-तोड़ करना पड़ेगा।बुरी संगति से बचें।सुविधाओं में धीरे धीरे बाधा आएगी।वरिष्ठ लोगों से कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो सकता है।
तुला राशि :- पूर्व में किये कार्यों से लाभ मिलेगा।मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी।अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।शांतिपूर्वक कार्य करें।धार्मिक यात्रा का योग हैं।
वृश्चिक राशि :- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी।बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा।लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने में सफल होंगे।स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी।
धनु राशि :- संतोष रखने से सफलता मिलेगी।नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी।शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी।जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा।व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि :- मनोरथ सिद्ध होंगे,पूरे मनोयोग से काम में लगे रह।बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा।दूसरों के प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए।लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे।धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा।कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी।
कुंभ राशि :- स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहने से नई ऊर्जा का संचार होगा।संतोष रखने से सफलता मिलेगी।नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी।शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी।जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा।व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा।
मीन राशि :- सुनियोजित तरीके से कार्य आरम्भ करें,सफल होंगे।लाभ भी होगा।पुराने मित्रों का समागम भी।धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी।रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है।व्यावसायिक प्रगति भी होगी।
आपका दिन मंगलमय हो


