नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार को ‘आपरेशन हेरोफ’ के तहत 48 जगहों पर एक साथ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। पाकिस्तान की सेना और पुलिस बीएलए के निशाने पर है।
हमलों में बीएलए ने 84 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने इसे कब्जा करने वाली ताकतों के खिलाफ निर्णायक प्रतिरोध करार दिया है। बीएलए ने ‘आपरेशन हेरोफ’ का पहला चरण अगस्त 2024 के अंत में शुरू किया था। इसका उद्देश्य बलूचिस्तान में प्रमुख राजमार्गों और सेना शिविरों पर हमला करना था।
Author: Taja Report
Post Views: 70


