मुज़फ्फरनगर। बीती रात बारिश और ओला वृष्टि से तमाम जगह काफी नुकसान हुआ है।
चरथावल क्षेत्र के ग्राम लुहारी खुर्द में रात में हुई बारिश के चलते गरीब का मकान भर भरा कर गिर गया। ग्राम लुहारी खुर्द में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब रात के समय भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण गरीब मुकेश पुत्र इंद्रजीत का मकान भर भरा कर गिर गया मकान गिरने से मुकेश और उसके परिवार ने भाग कर जान बचाई। मगर कच्ची छत और दीवारें गिरने से मकान के अंदर रखा हजारों का सामान मिट्टी में मिल गया अब मुकेश और उसका परिवार खुले में रहने को मजबूर हो गया। मुकेश ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Author: Taja Report
Post Views: 78


