Taja Report

बसपा के जिला कोषाध्यक्ष और उनके बेटे पर 50 लाख की रंगदारी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर। बसपा कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोपों में सुशील शर्मा और उनके बेटे हैप्पी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जाट कॉलोनी के मूल निवासी शहर कोतवाली क्षेत्र में गोशाला के पास आरकेड फार्म हाउस में रहने वाले विपिन कुमार ने एसएसपी से शिकायत की। साथ ही शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी। बताया कि 26 मार्च को दोपहर लगभग 12.40 बजे उनके फार्म हाउस पर उनके प्रबंधक अजय कुमार मौजूद थे। तभी पिछले गेट से पांच लोग फार्म हाउस में घुस आए। इनमें से चार मुख्य द्वार के पास खड़े रहे जबकि रामलीला टीला निवासी सुशील शर्मा अंदर घुस आया था। आरोप है कि उसने वापस जाते समय प्रबंधक से कहा कि वह अपने मालिक से बता दे कि वह 50 लाख रुपये उनके रामलीला टीला वाले आवास पर पहुंचा दे। धमकी भरे अंदाज में यह भी कहा कि वह उसके बेटे हैप्पी के बारे में थाना सिविल लाइन व कोतवाली में जाकर पता कर लेना। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *