Taja Report

बजट : क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

नई दिल्ली। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। बजट में उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीब और किसानों के लिए कई घोषणाएं की। लेकिन, मीडिल क्लास को इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी। उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, शेयर बाजार को भी कोई राहत नहीं मिलने से मार्केट में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।

क्या-क्या होगा महंगा

  • विदेश यात्रा सस्ता
  • विदेश यात्रा पर TCS में कटौती का ऐलान, पहले पांच फीसदी अब 2 फीसदी टीसीएस.
  • कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां होंगी सस्ती
  • 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती
  • सीएनजी गैस सस्ता करने का ऐलान
  • बायोगैस को सस्ता करने का ऐलान
  • बीड़ी की कीमत सस्ती होगी
  • माइक्रोवेव सस्ता का ऐलान
  • सोलर एनर्जी से जुड़े सामानों को सस्ता करने का ऐलान
  • जूते होंगे सस्ते
  • बैटरी सस्ता का ऐलान
  • मोटर एक्सीडेंट क्लेम सस्ता
  • मोटर एक्सीडेंट क्लेम को टैक्स फ्री करने का ऐलान
  • शुगर की दवाइंयां होंगी सस्ती

 

कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि देश में बायो फार्मा सेक्टर के विकास से देश में कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। सीतारमण ने 10,000 करोड़ रुपये का एक SME ग्रोथ फंड की भी घोषणा की। उन्होंने कहा किसरकार ने भविष्य में नौकरियां पैदा करने और चुनिंदा मानदंडों के आधार पर उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए एक डेडिकेटेड 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

अहम घोषणाएं

बजट 2026-27 में छोटे करदाताओं के लिए नियम-आधारित स्वचालित प्रक्रिया का प्रस्ताव

न्यूनतम वैकल्पिक कर को अंतिम कर बनाया जाएगा; दर मौजूदा 15% से घटाकर 14% होगी

पूर्वोदय राज्यों में पांच पर्यटन स्थलों का निर्माण करेगी; 4,000 ई-बस की व्यवस्था करेगी

प्रमुख औद्योगिक ‘लॉजिस्टिक’ केंद्रों के आसपास पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की स्थापना

15,000 माध्यमिक विद्यालयों में ‘कंटेंट लैब’ स्थापित करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव

एमएसएमई की मदद के लिए ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का दस्ता तैयार करेगी सरकार

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *