मुजफ्फरनगर । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एक मुठभेड़ में बचन सिंह कॉलोनी में जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 01 अवैध तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गई।
थाना क्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत बचन सिंह कालोनी में कुछ बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 371/2025 धारा 351(3)/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम को हाईवे पर पचेण्डा पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा तेजी से नसीरपुर मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारों का पीछा किया गया तथा आगे नसीरपुर मार्ग पर चैकिंग कर रही दूसरी पुलिस टीम को सूचित किया गया। नसीरपुर मार्ग पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया । बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मोटरसाईकिल को नसीरपुर मार्ग से कच्चे रास्ते पर मोड दिया गया तथा तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल कच्चा रास्ता व फिसलन होने के कारण असंतुलित होकर गिर गई। बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हो हुआ तथा बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से स्वंय को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें एक बदमाश घायल (दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है) हो गया तथा दूसरा बदमाश ईंख की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे बदमाश को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल, 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा जिन्दा व खोखा कारतूस तथा 01 मोटरसाईकिल (बिना नंबर) बरामद की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता हर्ष चौधरी पुत्र मनोज कुमार निवासी सुभाष नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 21 वर्ष।(घायल) व नमन बरार पुत्र सुखजीत सिंह निवासी ग्राम कोट सुखिया थाना कोटपुरा जनपद फरीदकोट, पंजाब, उम्र करीब 23 वर्ष बताया गया है।


