Taja Report

प्रधानमंत्री की इस्राइल से दोस्ती और वहां के दौरे से भारत में बढा संकट: राकेश टिकैत

मेरठ। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि ईरान-इस्राइल संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। भारत की गलत नीतियों के कारण देश में तेल और रसोई गैस की किल्लत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर आम जनता और किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गैस की कमी से लोग परेशान हैं। ईरान हमेशा भारत का मित्र देश रहा है। प्रधानमंत्री को समझौते के प्रयास करना चाहिए था। प्रधानमंत्री की इस्राइल से दोस्ती और वहां का दौरा करना देश के लिए चिंता का सबब बन रहा है।
उन्होंने कहा कि संकट के हालात में देश के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि देश में संकट की स्थिति पैदा होती है तो सभी नागरिकों को देश के साथ खड़ा होना चाहिए। डीजल, पेट्रोल और गैस का अनावश्यक उपयोग कम करना चाहिए। यात्रा के लिए निजी वाहनों के बजाय सरकारी बसों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के साथ खड़ा रहे और संसाधनों का संयम से उपयोग करे। टिकैत ने ऊर्जा निगम पर किसानों कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। इसमें किसानों की समस्याओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *