मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण श्री गितेश चंद्रा ने बताया है कि जनपद में ग्रेडेड रेस्पोन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) प्रभावी होने के दृष्टिगत् जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नियमित रूप से उद्योगों के निरीक्षण किये जा रहे हैं तथा निरीक्षण में दोषी पाये जाने वाले उद्योगों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस एवं सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है। आज भोपा रोड पर ईंधन एवं कच्चे माल के अवशेष सड़क गिरने एवं पानी मिलने के कारण रोड़ पर कीचड़ से दोपहिया वाहनों के फिसलने एवं राहगीरों के चोटिल होने की शिकायत प्राप्त हुई। उक्त के क्रम में उद्योगों द्वारा फायर फाइटिंग टैंकर/जेसीबी के माध्यम से सड़क पर फैली स्लज की सफाई करायी गयी। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस सम्बन्ध में उद्योगों को पत्र प्रेषित कर निर्देश भी जारी किये गये।


