मुजफ्फरनगर। सरवट नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सुबह करीब 10ः00 बजे थाना नई मण्डी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांधी कॉलोनी स्थित सरवट नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल पहुंची तथा जांच करने पर शव की शिनाख्त जीवन पुत्र बलवीर, निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन अपने एक साथी के साथ सरवट रोड स्थित अपनी ही बिरादरी की एक महिला से मिलने आया था। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 04 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।


