Taja Report

पांच किलो गांजे सहित एक तस्कर गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत 01 अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.092 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

बीती रात्रि को थाना बुढाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को बुढाना कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5.092 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0स0 64/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सरताज उर्फ मोनू पुत्र बाबू निवासी मोर वाली प्याऊ के पास कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर बताया गया है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *