मुज़फ्फरनगर। उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा स्टार लगाकर दी गयी शुभकामनाएं।
जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त तथा विभागीय पदोन्नति में उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षकगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी गयी साथ ही निरीक्षकगण के कार्यों की प्रशंसा व कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गयी।
पदोन्नत उपनिरीक्षक हैं के0पी0 सिंह थाना सिविल लाईन व श्रीमती लतेश वर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
Author: Taja Report
Post Views: 12


