मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में छेडछाड़ व चोरी का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चाकू नाजायज बरामद किया है।
वादी विकास कुमार पुत्र स्व0 जुगेश्वर प्रसाद निवासी मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा दिनांक 25 जनवरी को समय करीब 16.51 बजे पंजाब नेशनल बैंक मोरना के एटीएम मशीन से छेडखानी कर चोरी का प्रयास किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 33/2026 धारा- 305/62/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना भोपा पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरे व साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 04.02.2026 को 02 शातिर अभियुक्तगण को भोपा मोरना रोड ककराला रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चाकू नाजायज बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अभिषेक पुत्र ओमकुमार नि0 ग्राम नगला दुहेडी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मोहित पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी ग्राम कम्हेडा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
☑️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
☑️ 01 चाकू नाजायज।


