Taja Report

नशे के तस्कर की 80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

मुज़फ्फरनगर। “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक पुत्र सरताज निवासी पठेरा थाना फतेहपुर पूरवा जनपद बरेली हाल पता मौ0 अतिशाहबजान मीरानपुर कटरा थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर से सम्बन्धित करोडों रूपये कीमत की स्मैक बरामद की गयी थी जिसके सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/विक्रय कर करोडों रूपयों की अवैध सम्पत्तियां अर्जित की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु तथा अवैध आर्थिक लाभ से अर्जित की गयी सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गयी सम्पत्तियों की जांच की गयी तथा अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त तथा उनके परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर अर्जित की गयी ऐसी सम्पत्तियों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की गयी। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट – 1985 की धारा 68(F) के तहत उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी SAFEM(FOP)A, 1976 &NDPS ACT 1985, NEW DELHI को रिपोर्ट प्रेषित की गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रभावी पैरवी एवं साक्ष्य प्रस्तुत किये गये। साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह पाया गया कि उक्त अभियुक्त ने मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जित कर स्वंय तथा परिजनों के नाम पर सम्पत्तियां खरीदी गयी हैं। इस पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा दिनांक 24.03.2026 को अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त द्वारा स्वंय तथा परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर मादक पदाथों की विक्रय कर जनपद बरेली व शाहजहांपुर में अर्जित की गयी 34 अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण के आदेश पारित किये गये। उक्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य 80 करोड रुपये से अधिक है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा जनपद शाहजहांपुर व जनपद बरेली में अभियुक्त की अवैध सम्पत्तियों को जब्त किया गया है। अभियुक्त जनपद शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी कर जनपद बरेली व शाहजहांपुर में 34 सम्पत्तियां अर्जित की गयी है जिनकी कीमत 80 करोड रूपयें से अधिक है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा के अन्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वाले किंगपिन के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F में यह उत्तरी भारत में की गई प्रमुख कार्यवाहियों में एक तथा उत्तर प्रदेश में सम्पत्ति जब्तीकरण की सबसे बड़ी कार्यवाही हैं।

अभियुक्त का नाम बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक पुत्र सरताज निवासी पठेरा थाना फतेहपुर पूरवा जनपद बरेली हाल पता मौ0 अतिशाहबजान मीरानपुर कटरा थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर है।

*अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 06/2018 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना स्पेशल सेल दिल्ली।

*2.* मु0अ0सं0 41/2023 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच दिल्ली।

*3.* मु0अ0सं0 421/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना एरिया जनपद शाहजहांपुर।

*4.* मु0अ0सं0 433/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना एरिया जनपद शाहजहांपुर।

*5.* मु0अ0सं0 470/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर।

*6.* मु0अ0सं0 106/2017 धारा 452,307,323,504,506 भादवि थाना फतेहगंज जनपद बरेली।

*7.* मु0अ0सं0 144/2022 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना देवरनिया जनपद बरेली।

*8.* मु0अ0सं0 360/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

*9.* मु0अ0सं0 246/2025 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच आईएससी चानक्यपुरी दिल्ली।

*10.* मु0अ0सं0 218/2025 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना डब्लूआरआई क्राइम ब्रांच राजोरी गार्डन दिल्ली।

*11.* मु0अ0सं0 327/2025 धारा 115(2),351(3),352 बीएनएस थाना दिल्ली, दिल्ली।

*अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक उपरोक्त द्वारा स्वंय, परिजनों तथा रिश्तेदारों के नाम पर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्तियो का विवरण-*

*1.* 0.24175 हैक्टेयर भूमि ग्राम पडेरा थाना फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 30,00,875/- रूपये।

*2.* 0.284 हैक्टेयर भूमि ग्राम पडेरा थाना फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 24,00,680/- रूपये।

*3.* 0.24175 कृषि भूमि ग्राम पडेरा थाना फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 30,00,510/- रूपये।

*4.* 01 प्लाट 171.34 वर्ग मीटर कटरा शाहजहांपुर कीमत करीब 36,08,510/- रूपये।

*5.* 0.1950 हैक्टेयर में ईट का भट्टा ग्राम ताहरपुर थाना जादोपुर जिला शाहजहांपुर कीमत करीब 17,50,06,895/- रूपये

*6.* 0.605 हैक्टेयर में ईट का भट्टा ग्राम ताहरपुर थाना जादोपुर जिला शाहजहांपुर कीमत करीब 6,20,58,900/- रूपये

*7.* 0.1375 हैक्टेयर में ईट का भट्टा ग्राम ताहरपुर थाना जादोपुर जिला शाहजहांपुर कीमत करीब 9,85,60,000/- रूपये

*8.* 01 प्लाट 83.7 वर्ग मीटर ग्राम मीरनापुर थाना कटरा शाहजहांपुर(विल्डिंग मैटेरियल का 04 मंजिला शोरूम) कीमत करीब 20,16,00,500/- रूपये

*9.* 01 प्लाट 293 वर्ग मीटर ग्राम मीरनापुर थाना कटरा शाहजहांपुर(विल्डिंग मैटेरियल का शोरूम) कीमत करीब 10,26,84,000/- रूपये

*10.* 0.583 हैक्टेयर कृषि भूमि ग्राम जलालपुर तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 36,91,850/- रूपये

*11.* 0.809 हैक्टेयर कृषि भूमि तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 60,04,500/- रूपये

*12.* 0.542 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 8,26,970/- रूपये

*13.* 0.0801 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 90,70,000/- रूपये

*14.* 01 प्लाट 70.308 वर्ग मीटर मीरनापुर कटरा जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 20,69,000/- रूपये

*15.* 0.5470 हैक्टेयर कृषि भूमि ताहरपुर तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 40,56,000/- रूपये

*16.* 0.583 हैक्टेयर कृषि भूमि भोजपुर तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 36,05,800/- रूपये

*17.* 0.653 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 32,65,800/- रूपये

*18.* 0.03625 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 3,26,510/- रूपये

*19.* 01 प्लाट 88 वर्ग मीटर कटरा जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान) कीमत करीब 8,47,640/- रूपये।

*20.* 01 प्लाट 76.725 वर्ग मीटर कटरा जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान व चार मंजिला काम्पलेक्स) कीमत करीब 10,56,00,000/- रूपये।

*21.* 0.080 हैक्टेयर कृषि भूमि कटरा जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 68,00,000/- रूपये

*22.* 01 प्लाट 91.64 वर्ग मीटर मीरनापुर जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान) कीमत करीब 88,50,682/- रूपये।

*23.* 01 प्लाट 70.308 वर्ग मीटर मीरनापुर जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान) कीमत करीब 1,02,56,800/- रूपये।

*24.* 0.1704 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 16,44,000/- रूपये

*25.* 0.1236 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 12,56,000/- रूपये

*26.* 0.150 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 20,72,580/- रूपये

*27.* 0.2863 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 24,86,530/- रूपये

*28.* 0.3675 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 28,89,580/- रूपये

*29.* 0.063 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 12,29,800/- रूपये

*30.* 0.225 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 18,42,860/- रूपये

*31.* 0.27275हैक्टेयर कृषि भूमि कटरा शाहजहांपुर कीमत करीब 12,47,950/- रूपये

*32.* 01 वैगनआर कार नम्बर कीमत करीब 3,00,000/- रूपये

*33.* 01 स्वराज ट्रैक्टर कीमत करीब 2,50,000/- रूपये

*34.* 01 स्वराज ट्रैक्टर कीमत करीब 3,00,000/- रूपये

 

*उपरोक्त सभी सम्पत्तियो की कीमत 80 करोड रूपये से अधिक है।*

इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि मादक पदार्थों की तस्करी जैसे जघन्य अपराधों से अर्जित कोई भी अवैध सम्पत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी। पुलिस प्रशासन ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरत विधिक कार्यवाही करते हुए उनकी आर्थिक रीढ तोड़ने के लिए दृढ संकल्पित है। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस नशे के व्यापार से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध सतत् अभियान चला रही है। नशे के कारोबार से अर्जितअवैध सम्पत्ति जब्ती की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि समाज में नशे के दुष्प्प्रभावों को समाप्त किया जा सके।

मुजफ्फरनगर पुलिस की इस सख्त व ऐतिहासिक कार्यवाही से आमजन में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार से समाज में भय व असुरक्षा का माहौल बना रहे इस कुख्यात अपराधी के विरुद्ध की गई कठोर कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है। इस प्रभावी कार्यवाही को नशे के विरुद्ध एक बड़ा कदम मानते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली तथा उत्तर प्रदेश शासन की नशे के अवैध कारोबार पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति की प्रशंसा की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *