Taja Report

धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹59,000/- वापस कराई

मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹59,000/- वापस कराई गई।

साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा एक आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹59,000/- उनके बैंक खाते में वापस कराई गई है। 29 जून 2025 को थाना शाहपुर पर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदक श्री आदर्श बालियान पुत्र श्री अनिल बालियान निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर के साथ 59,000 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। प्राप्त शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा कार्यवाही की गयी तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *