मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दुकान के शटर का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 02 मोबाईल फोन, वादी का आधार कार्ड एवं पर्स बरामद किए हैं।
मौ0 शादाब पुत्र मौ0 शमशेर नि0 मौ0 आनन्दपुरी पेट्रोल पम्प के बराबर वाली गली मौ0 रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरी आफताब मार्केट घास मण्डी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर में दुकान है दिनांक 01.02.2026 की रात्रि को अज्ञात द्वारा वादी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे ड्राई फ्रूट्स, गल्ले मे रखा पर्स जिसमे वादी का आधार कार्ड व कुछ रुपये तथा 02 मोबाईल फोन चोरी कर लिये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 30/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों आदि की सहायता से उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त को दिनांक 10.02.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पचैण्डा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 02 मोबाईल फोन, वादी का आधार कार्ड एवं पर्स बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम साहिब उर्फ बिरजू पुत्र मिमलाना रोड कलीम कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर उम्र करीब 25 वर्ष बताया गया है।


