मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा एक अवैध मादक तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये), इलैक्ट्रानिक कांटा, 40,000/- रुपये नगद बरामद किए हैं।
जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत 15 फरवरी को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चैकिंग 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को माल रोड पर बिजली टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये), 01 इलैक्ट्रानिक कांटा तथा 40,000/- रुपये नगद बरामद किये गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के FORWARD व BACKWARD लिंको की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मजहर त्यागी उर्फ पप्पू त्यागी पुत्र अहमद अली निवासी 1385 आयशा मस्जिद के पीछे मोहल्ला सरवट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर है। 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये), 40,000/- रुपए नगद व 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है।


