मुजफ्फरनगर । उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आजरामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पहुँचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मुज़फ़्फ़रनगर कोर्ट में आज रामपुर तिराहा कांड को लेकर फैसले के दिन आज दिल्ली से हरिद्वार जाते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत रामपुर तिराहा पहुंचे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उस दिन हुए जुल्म का दर्द पहाड़ की बहनें आज भी झेल रही हैं। उन्हें कोर्ट से न्याय मिलेगा। रिद्वार के पत्रकार उमेश को उनके शासन में जेल भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने किसी को जेल नहीं भेजा। जिसने जैसा किया भुगता।
Author: Taja Report
Post Views: 11


