Taja Report

तो इंटरनेट सेवाएं हो जाएंगी ठप्प

तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी सामने आई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिया है कि हालात बिगड़ने पर वैश्विक इंटरनेट व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया का करीब 95 प्रतिशत इंटरनेट डेटा समुद्र के नीचे बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल्स के जरिए चलता है, जिनमें से कई अहम रूट पश्चिम एशिया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास से गुजरते हैं। अगर इस क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ता है या केबल नेटवर्क को नुकसान पहुंचता है, तो यूरोप-एशिया इंटरनेट कनेक्टिविटी पर बड़ा असर पड़ सकता है।

इसका सीधा असर बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया और ग्लोबल कम्युनिकेशन सिस्टम पर देखने को मिल सकता है, जिससे डिजिटल दुनिया की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *