गाजियाबाद। गाजियाबाद से तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों बहनें कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप की लत में थीं। बताया जा रहा है कि वे टास्क बेस्ड विदेशी गेम खेलती थीं। सामूहिक कदम उठाने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल व ऐप डेटा खंगाला जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 92

