मुजफ्फरनगर। शाहपुर के पास हरियाणा से हरिद्वार की ओर जा रहे दो दोस्तों में एक की उस सम्म मौत हो गई जब तेज रफ्तार डीसीएम ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की बाद में मौत हो गई। शाहपुर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम असौदा जिला झज्जर (हरियाणा) ने शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 फरवरी 2026 को वह अपने दोस्त नीरज पुत्र हरपाल निवासी ग्राम असौदा के साथ अपने टेम्पो संख्या एचआर63एम-0135 से हरिद्वार जा रहा था। दोनों शाहपुर कस्बे से होकर गुजर रहे थे, तभी सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही डीसीएम संख्या यूपी19आई 7980 ने उनके टेम्पो में टक्कर मार दी। इससे टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। नीरज को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर किया।


